Posts

पहला प्यार और बिछोह ( भाग 1 )

Image
 जब उससे विछोह ( बिछड़ना ) हुआ तो वो समान्य प्रेमियों के ब्रेक अप जैसा कुछ नहीं था। यूं तो हम कई बार कभी 2 दिन या फ़िर कभी 5 दिनों के लिया बातचीत बन्द कर देते थे। फ़िर हमारी बातचीत किसी ना किसी बहाने शुरू हो जाती थीं। लेकिन यह विछोह था। हमेशा हमेशा के लिए जुदा होना यही था। कुछ दिनों के उसके ठहराव ने एक परत खोल दी थी। एक अनजान चेहरा दिखा था। जो उसने पूरे साल/समय छुपाए रखा। जुदाई के इस किस्से में बातचीत बंद करना कहीं नहीं था। एक दूसरे को नीचा गिराना/दिखाना भी नहीं था। अब मैं सहज तौर पर हाल चाल पूछ लेता। अपना बता भी देता। अब भी घंटों बात होती थीं। लेकिन कोई जुड़ाव नहीं था। उसकी मखमली से मखमली और प्यारी बातचीत व्यवहार जो समान्य रूप से मन मोह देने वाला होता था। बस अब झांसा लगने लगा।  वो झांसा ही था। बहुत शातिराना आंदाज से धोखा कैसे दिया जाता है उसका ख़ूबसूरत अध्याय था। प्रेम में नौसिखुए के साथ कोई इस क़दर कैसे कपट कर सकता है यह उस समय समझ से बाहर की बात थी। 1990 में एक फिल्म आई थीं। उसका नाम था जुर्म ! मुझे फ़िल्म अपने कहानी और कलाकारों कि बदौलत याद नहीं हैं। बल्कि इसके दूसरे कारण ...

लॉक डाउन में आपकी यादें !

Image
लॉक डाउन में आपकी यादें ! 2019 में कोई रात रहीं होगी। हम दोनों अपने-अपने रूम में खाना खाकर कुछ देर आपस में व्हाट्सएप पर बतिया लिए। हमने सोचा कि कुछ पढ़ लें , इस नियत से नेट ऑफ कर फोन रख दिया। इसके बाद कॉल आ गया। हमने बता दिया अब पढ़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भी आ जाए साथ पढ़ने, मैंने बुला लिया। साथ में 2 बजे तक पढ़े होगे। फ़िर आराम करने लगें। बैठे बैठे कमर भी दुख गई होगी शायद इसी लिए लेट गए। मेरे साथ एक बड़ी दिक्कत है कि अगर हाथ में मोबाइल हो तो सामने कितना भी प्रिय व्यक्ति बैठा हो मैं मोबाइल चलाने में व्यस्त हो जाता हूं। उस समय भी मैंने बैठ कर मोबाइल चलना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने गहरी आपत्ती दर्ज की.. जो शब्दों के रूप में ना होकर मोबाइल छीना झपटी के रूप में थीं। मैंने कहा ठीक है रख देता हूं और मोमेंट के मुताबिक एक गाना लगा दिया " लग जा गले "! दो तीन घंटे की जबरजस्त पढ़ाई, रात के डेढ़ दो बजे का समय इमोशनल किए जा रहा था। गाने के साथ उन्होंने भी गुनगुनाना शुरू कर दिया। कसम से उस समय उनकी आवाज़ लता जी से भी प्रिय लग रहीं थीं। मैं मोबाइल में बज रहें गाने को भूल ...

तुम्हारे नाम मेरी आखिरी कविता

मेरे आख़िरी कविता ! मैं कविताएं लिखता था देश पर, दुनिया पर , समाज पर, समस्यायों पर जब तुम मिली तो मैंने पहली बार प्रेम पर कविता लिखी तुम्हारे आगोश में मैं डूब जाता था जब मधुर ताल और लय सनी तुम्हारी निगाहों से गुजरी जुबानों से छनी कविताएं सुनता था प्रेम पंक्तियों की छत थी तुम जाने के बाद जैसे जुबां सिल गए हो गला बंध गया हो मैं ऐसा ही हो गया था। मेरी कविताएं किसी की पसंदीदा नहीं रह गई थी कोई नहीं था, जो हां हां..करें साथ में सीढ़ियां चढ़ते हुए गुन गुनाने लगे मेरी ही कविता तुम्हारा जाना मेरी कविताओं के सर से छत का जाना था मुझे याद है हजारों दफा मैंने टोका था तुम्हें सुनो........... मेरी कविताएं तुम्हें बोर नहीं करती हैं। तुम जवाब में हर बार कहती नाक बड़ी है तुम्हारी अरे ने नाक वाली बात क्या मस्त जोक मारा था छत पर और कितना हसें थे हमदोनो लगभग आधे घंटे तक एक दूसरे कि नाक को देख कर हसे थे देखो ना, ये हसीं अब गुम हो गई है तुम्हारे जाने और बाद वापस लौटने से पहले मैंने खोजने कि कोशिश की यह गुमशुदा हसी एक बार तो लगा कि मिल गई मुझे बिल्कुल तुम...

वक़्त की बात , चित्रों के साथ !

Image
किसी शायर ने कहा है कि किसी इंसान में बसते है कई इंसान, उसे ठीक से देखना हो तो कई बार देखो.                    चित्र - मीनाक्षी  मैंने कभी भी इसे सिरियस नही लिया. क्योकि मुझे यकीन था की इंसान ऐसा भी नहीं होता है कि जब भी मिले हर बार अपना चेहरा बदलता रहें। कहते है उम्र आदमी को अनुभव देता है। बहुत कम उम्र में मुझें जल्दी ही यह अहसास हो गया कि इंसान बिल्कुल उस गुलाब की तरह होता है, जो एक वक्त पर नन्हा कोमल बिना काटों वाला सुकांत होता है वहीं दूसरे वक्त पर खुशबूदार प्रेम का प्रतीक फूल बना होता हैं। फ़िर तीसरे वक़्त पर वह पंखुड़ियों में किसी मृत प्रायः देह पर बिखरा होता हैं।                  चित्र - मीनाक्षी मेरी आदत रहीं है कि खुली किताब की तरह रहों. इसके कई फ़ायदे है। व्यक्तित्व इतना बिंदास हो जाता है कि किसी से छिपाने को कोई बात नहीं होती है। हृदय में कोई झूठ नहीं होता है, जिसे गहरे घाव की तरह दबा कर रखा जाए. जिंदगी खुशहाल रहती हैं. चमकती रहती है. बिल्कुल ऐसे जैसे किसी फिला में...

राहुल रश्की की चुनिंदा कविताएं

Image
राहुल रश्की की चुनिंदा कविताएं 1. लॉकडाउन में उसकी यादें आज पढ़ते वक़्त वो नजर आ रही है  किताबों के पन्ने में खुद को छुपा रही है ना जाने क्यों इतना शरमा रही है ? मारे हया के न कुछ बोल पा रही हैं ! इन घुटन भरी रातों में खुराफ़ाती इशारें से हमें कुछ बतला रही है ! आशय, अर्थ, प्रकृति हो या फ़िर परिभाषा सबमें वह ख़ुद का विश्लेषण करा रहीं है इस टूटे हुए दिल में क्यों घर बना रहीं है ? घड़ी की सुई समय को फ़िर दोहरा रही है कोई जाकर पूछे उससे अपनी मुहब्बत में एक नया रकीब क्यों बना रहीं हैं ?                    - राहुल रश्की                     चित्र - मीनाक्षी 2 . कलेजे में प्यार पकाता हूं मैं जिससे प्यार करता हूं वो किसी और से प्यार करती है और मुझसे प्यार का दिखावा मैं कवि हूं यह प्यार मुझे छलावा लगा  मैंने मुंह मोड़ लिया है उससे जैसे धूप से बचने को हर इंसान सूरज से मुंह मोड़ लेता है मैं अपने कमरे में अकेले रहता हूं वहां मुझे कई लोग म...

चुप रह कर बीता देंगे......हम पूरा सफ़र

... आज खूब पढ़ाई हुई। सुबह जल्दी उठ गया, 8 बजे ही...उठते ही पढ़ने बैठ गया। ठीक 2 धंटे बाद एक दोस्त का फोन आया 1 मिनट बात हुई। कुछ जरूरी मैसेज थे। उसके लिए व्हाट्सएप खोलने को बोला गया। फिर उसके बाद पढ़ने बैठ गया। जब पढ़ाई खत्म हुई तो 12 बज चुके थे। सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक हा, ना मिलाकर कुल दस शब्द निकले होंगे। चुप चुप....सब लोग चुप...... पूरा चुप है। बस आवज आ रही हैं तो मोबाइल से बजते ख़ूबसूरत गानों की. अब भूख भी लग चुकी थीं. खाना बनाने लगा. इसी बीच नहा आया। 2 बजे के करीब खाना खा चुका था। अभी भी चुप ही था। मोबाइल से गाने निरंतर बिना रुके बज रहे थे। हा, दिमाग शांत नहीं था, सारे दृश्य इसमें घूम रहे थे। क्यों रुक गया यहां पर, घर चले जाना चाहिए था मुझे, अभी अकेले है ,सब साथ में होते तो कितना अच्छा होता, सब कितने स्वार्थी है, मुझे छोड़ कर चले गए। फिर यह खयाल आता कि उनकी जगह मैं होता तो फिर क्या करता, शायद यहीं. इन्हीं सोच के बीच मैं खाने की जगह से बिस्तर पर आ चुका हूं 4 बज चुका है। अभी भी मैं चुप हूं। कितना चुप रहूंगा मैं ? लोग शिकायत करते है कि मैं बहुत बोलता हूं तो अच्छा नहीं लगता...

उम्मीद और प्यार

रोज रात को सोते वक्त दुनिया से लगाई हुई अपनी तमाम उम्मीदें तोकर सोता हूं । सुबह उठता हूं तो फ़िर यह दुनिया अपनी उम्मीद के आगोश में डूबा लेती है। जहां जाने का जी नहीं करता, जिनसे बात करने का दिल नहीं करता, जो लोग हर बात में दिल को दुख जाते है, उन्हीं लोगों के बीच , उन्हीं की शर्त पर जीना पड़ता हैं। हमेशा से इस दुनिया में लोग अपनी जरूरतों को लेकर आगे बढ़े है। लेकिन कुछ लोगों में यह फर्क होता है कि वे अपने साथ दूसरे की जरूरतों का भी ध्यान रखते है. ध्यान रखने से मतलब ख्याल रखने का होता है। जर्मनी की प्रसिद्ध शायर रहे सेंट विटकाविन्न ने अपने किताब "द इमेजिनेशन और लव" में लिखा है कि इस दुनिया में "जरूरतें" नहीं होती तो प्यार नहीं पैदा होता। वे इस बात से इंकार कर देते है की प्यार कोई रूह का मसला है इस बयान का समर्थन करते हुए यह तर्क देते है कि व्यक्ति को चाहत होती है. वो चाहत कई रूपों, वस्तु आदि की हो सकती है। कोई रूप कि चाहत रखता है, तो कोई काम भावना की। उन्होंने आगे बढ़ कर यहां तक कहा है कि लोग अपनी भौतिक जरूरतों के लिए भी प्यार में फंस जाते है। उन्होंने प्...