Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2019

आख़िर कब होगा न्याय ?

आख़िर कब होगा न्याय ? भारत का अतीत समृद्ध प्रभाशाली एवम विविधता से युक्त रहा है। इस धरती ने न्याय और सम्मान की सुखद परिभाषा गढ़ी है। अहिंसा एवम समानता के सिद्धांत को इस मिट्टी ने जन्म दिया है। इन्हीं गौरव गाथा को याद कर भारत के समस्त नागरिक ख़ुद पर गौरव महसूस करते हैं। सम्पूर्ण विश्व में कोई ऐसा देश नहीं जो हमारे अतीत जैसा समृद्ध रहा हो, यही कारण है कि इस भूमि ने सदा से ही विदेश के लोगों को अपनी और आकर्षित किया है। कभी सोने की चिड़िया कहा जाने वाला यह देश आज एक विकट एवम गम्भीर समस्या से जूझने पर मजबूर हो गया है। भारत में नारी सम्मान की संस्कृति एवम अवधारणा सबसे प्रचीन है। जंहा पश्चिमी संस्कृति ने महिला को केवल भोग की वस्तु समझा वही भारत ने नारी को देवी का दर्जा देकर समाज को एक अलग रास्ता दिखाया। परन्तु आज वर्तमान समय में हम अपने रास्ते से भटक गए हैं आज भारत मे महिलाओं पर बढ़ती हिंसा ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि हम किस रास्ते की और बढ़ चले हैं कुछ दिनों से अलीगढ़ में मासूम ट्विंकल की निर्मम हत्या का मामला सुर्खियों में है। ऐसा नही है कि यह पहली बार हुआ है। बीते महीनों में ऐसी घटनाए